शहीदे आज़म भगत सिंह के जन्मदिन पर छात्र संगठन आइसा द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) द्वारा शहीदे आज़म भगत सिंह भगत सिंह के जन्मदिन 28 सितंबर पर उन्हें याद करते हुए उनके नारे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ को बुलंद करने के साथ कार रोड बिंदुखत्ता में “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया। 

“विचार गोष्ठी” को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, “आज देश के हालात जिस तरह से बन गए हैं ऐसे में शहीदे आज़म भगत सिंह के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। शहीदेआजम भगत सिंह की यह उक्ति मोदी सरकार के पर बिल्कुल सटीक बैठती है कि, जो सरकार जनता के बुनियादी अधिकारों पर हमला करे उसके लिए जनता का बुनियादी अधिकार व कर्तव्य बनता है कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके।” उन्होंने कहा कि, “सरकारी खजाने की लूट, महिलाओं- दलितों- अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और आमजन के अधिकार पर बढ़ते हमले इस सरकार की पहचान बन गए हैं। मजदूर, किसान, बेरोजगार, छात्र, युवा, महिलाएं, छोटे मझोले व्यवसाई व समाज के सभी कमजोर हिस्से अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में देश की जनता खासतौर पर छात्र युवाओं को इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आना होगा।”  जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि, “शहीदे आज़म भगत सिंह के विचार बराबरी पर आधारित नए भारत के निर्माण के लिए हमारे प्रेरणा का स्रोत हैं। भेदभाव रहित, समानता पर आधारित समाज का भगत सिंह का सपना पूरा करना आज और भी जरूरी हो गया है। इसलिये पूंजीपतियों के अकूत मुनाफे के लिए नहीं बल्कि आम छात्र नौजवानों मजदूर किसानों मेहनत करने वालों के पक्ष में नीतियां बनाने वाली व्यवस्था की जरूरत है।” माले नेता ललित मटियाली ने कहा कि, “आज के दौर में जिस तरह से धार्मिक, जातीय विभाजन तेजी से बढ़ रहा है, महिलाओं के शोषण उत्पीड़न की घटनाएँ बढ़ रही हैं ऐसे में शहीदे आज़म भगत सिंह के विचारों पर आधारित समाजवादी व्यवस्था बनाए जाने की प्रासंगिकता किसी भी समय की तुलना में और भी अधिक बढ़ गई है। इसके लिए समाज के रूपांतरण के संघर्ष में छात्रों नौजवानों को आगे आना होगा. आइसा जैसे क्रांतिकारी छात्र संगठन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से डॉ कैलाश पाण्डेय, धीरज कुमार, ललित मटियाली, विमला रौथाण, निर्मला शाही, कमल जोशी, अस्मिता, महेन्द्र, गोविन्द राजभर, वर्षा मंडल, गुंजन, निशा, प्रियंका आर्या, प्रीती आर्या, मनोज कश्यप, लक्ष्मण सिंह, ज्योति सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक शाह अनेकों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news on the birthday of Shaheed Azam Bhagat Singh Seminar organized by student organization AISA Seminar organized by student organization AISA on the birthday of Shaheed Azam Bhagat Singh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More