दिव्येश्वर महादेव मंदिर में फिर से हुई चोरी से भक्तों की भावनाएँ आहत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट (चोरपानी) में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर जहाँ आम श्रद्धांलु ही नहीं बड़े-बड़े वीआईपी भी महाराज श्री उपस्थिति में हाजिर नवासी के लिए पहुंचते है, बावजूद उसी मंदिर में चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस सुस्त बनी है। इसी मंदिर में तीन महीने पूर्व भी चोरों ने ताँबे का नाग, कलश, पैसे व अन्य सामान की चोरी की जिसकी सूचना स्थानीय थाने में दी गई व मौक़े का मुआयना भी कराया गया। चोरी की वीडियो क्लिप भी पुलिस को दी गई फिर भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। अब पुनः चोरी हुई है, रिपोर्ट भी पुलिस को दे दी गईं है।
 
बताते चलें कि विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज द्वारा स्थापित इस आश्रम में क्षेत्र, प्रदेश व देशभर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। नवरात्रि में प्रति वर्ष विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन होता है। प्रदेश व देश के बड़े राजनेता, अधिकारी व न्यायाधीश भी पहुँचते हैं। कई पूर्व मुख्यमंत्री भी आये हैं। कुछ समय पूर्व हुए धर्म आयोजन में सांसद अजय भट्ट ने भी इसी मंदिर पर अपनी उपस्थिति दी थी। श्रद्धालु पिछली चोरी को भूले भी नहीं कि 6 सितंबर को पुनः मंदिर में चोरी हो गई, जिसके चलते भक्तों में भारी भय, हताशा व दुख व्याप्त है। इस बार पुनः मंदिर के संचालको द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है व पूरे क्षेत्र में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या इस बार भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी या फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Divyeshwar Mahadev Temple ramnagar news Repeated theft in Divyeshwar Mahadev Temple Repeated theft in temple sentiments of devotees hurt uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More