प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई मार्ग बन्द होने के साथ ही सात लोग लापता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मानसून की शुरुआत के साथ ही कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से जारी तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते प्रदेशभर में 179 सड़कें बाधित हैं, वहीं उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की घटना के बाद सात मजदूर अब भी लापता हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी केअनुसार, 29 जून को हुई भारी बारिश से प्रदेश में 2 राष्ट्रीय राजमार्ग, 3 राज्य राजमार्ग, 1 बीआरओ मार्ग, 85 पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की सड़कें और 88 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हो चुकी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें खोलने का कार्य बाधित हो रहा है और कई स्थानों पर राहत और बचाव टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

जिलावार यदि सड़कों की स्थिति पर नज़र डालें तो चमोली में सर्वाधिक 47 सड़कें (20 पीडब्ल्यूडी और 27 ग्रामीण मार्ग) बंद हैं। बागेश्वर में 26 सड़कें (10 पीडब्ल्यूडी, 16 ग्रामीण मार्ग) बाधित हैं। पौड़ी में 21 सड़कें प्रभावित हैं, वहीं टिहरी में 18 मार्गों पर यातायात रुका है उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और  चंपावत जिलों में भी कई महत्वपूर्ण मार्ग बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

इस बीच, उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। यहां निर्माण कार्य में लगे 29 मजदूरों में से 20 का रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि 7मजदूर तेज बहाव में बह गए। अब तक 2 शव बरामद किए जा चुके हैं और 5 मजदूरों की तलाश जारी है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें, 20 जवान व 2 डॉग स्क्वॉड तैनात हैं। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग में एक बस हादसे में लापता हुए 6 यात्रियों की तलाश अब भी जारी है। लेकिन लगातार हो रही बारिश और तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने और ज़रूरत न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Due to torrential rains in the state Heavy destruction in the state due to torrential rains many roads are closed many roads are closed and seven people are missing seven people are missing uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कई मार्ग बन्द देहरादून न्यूज मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश में भारी तबाही सात लोग लापता

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More