कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ : हल्द्वानी में हुआ ‘शौर्य दिवस समारोह’ का आयोजन   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को हल्द्वानी में ‘शौर्य दिवस समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वीर सैनिकों के परिजनों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और आमजन शामिल हुए। सभी ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के जज्बे से माहौल भावुक हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

एमबीपीजी कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीदों की वीर नारियों, सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली वीर नारियों में जयंती देवी पीरुमदारा रामनगर, उमा देवी मथुरा विहार हल्द्वानी व अनीता कुमारी छड़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम हल्द्वानी शामिल रहीं।इसके अलावा नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा और नायक सूबेदार गंगा सिंह को भी सम्मानित किया गया।

स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

निबंध प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में निशा ने प्रथम, नीमा तिवारी ने द्वितीय और आरती कुंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में पवन भट्ट प्रथम, कंचन द्वितीय और वीर गुप्ता तृतीय रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पवन भट्ट ने प्रथम, साक्षय तिवारी ने द्वितीय और हिमांशु कनौजिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में परी प्रथम, साहू द्वितीय और दिव्या कुमारी तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उप जिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीएस रौतेला,कैप्टन हीरा सिंह,कैप्टन जगदीश राठौर, कैप्टन नारायण दत्त पांडे, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, संजय कुमार बोरा, सूबेदार नंदन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रहलाद खड़कवाल, कैप्टन उमेश सिंह, देवेंद्र चौहान सहित एनसीसी कैडेट, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report ‘Shaurya Diwas’ Celebration 27th Anniversary 27th Anniversary of Kargil Victory: ‘Shaurya Diwas’ (Valour Day) Celebration Held in Haldwani; Uttarakhand News Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Kargil Victory News from the hills News From the Pahad

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More