स्टेशन पर बिना कपड़ों के मिली किशोरी की मदद न किए जाने पर शायरा बानो ने कलेक्ट्रेट की समीक्षा बैठक में महिला आयोग के समक्ष ब्यक्त किया दर्द   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। महिला सुरक्षा के लिए केवल कठोर कानून ही पर्याप्त नहीं है। जब तक समाज में जागरूकता और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव पैदा नहीं होगा तब तक सारे कानून और नियम धरे के धरे रह जाएंगे।  ऐसा ही कुछ किच्छा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां एक किशोरी बिना कपड़ों के मिली थी, लेकिन सरकारी विभाग के जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उसकी मदद तक नहीं की। यह बात चाइल्ड लाइन समन्वयक शायरा बानो ने कलेक्ट्रेट में महिलाओं से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के सामने रखी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि  24 अप्रैल को फोन पर इसकी सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंची तो जीआरपी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दों पर इस तरह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मातृ शक्ति की शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा का कार्य पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त महिलाओं के साथ ही सभी आगंतुकों के साथ सरल और सौम्य व्यवहार किया जाए। साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका निराकरण किया जाए। अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बताया कि आयोग से महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिसमें से 10 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता रतूड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More