शराब की ओवररेटिंग पर दुकानदार और युवकों के बीच हुआ जमकर बबाल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मसूरी। शराब की दुकान में ओवररेटिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस मौके पर कुछ लोग घायल भी हुए।जमकर लाठी-डंडे, लात-घुसे चले और तोड़फोड़ भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार मसूरी घंटाघर स्थित बियर की दुकान पर कुछ युवक बियर लेने गए, जिस पर दुकानदार द्वारा ओवर रेट मांगा जा रहा था, जिसका युवकों द्वारा विरोध किया गया और इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच में झगड़ा हो गया। जिससे दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसएसआई किशन कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बमुश्किल से भीड़ को शांत किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि शराब की ओवररेटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, इसमें कुछ लोगों घायल हुए हैं। गुस्साए युवकों द्वारा शराब की दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की है और दुकान का शटर तोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जो लोग बेवजह मसूरी में अराजकता का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं उनको किसीभी हाल में बख्शा नहींजाएगा। बीते देर रात को दोनों पक्षों की तरफ से मसूरी पुलिस कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों तहरीर का अवलोकन कर शराब की दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

पीड़ित युवकों ने बताया कि शराब के दुकानदार द्वारा अक्सर शराब में ओवर रेट लिए जाते हैं, जिसका वह लगातार विरोध कर रहे थे और विरोध करने पर दुकानदार द्वारा उन पर हमला कर दिया। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मसूरी पुलिस से हमला करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं शराब की दुकान के सेल्समैन ने कहा कि युवाओं द्वारा शराब की बोतल में डिस्काउंट मांगा जा रहा था, जिसको लेकर उन्होंने ₹10 का डिस्काउंट कर दिया था। जिसके बाद भी युवक हंगामा करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप लगाया कि युवकों द्वारा उन पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण विवाद हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More