हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोहेल सिद्दिकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (आज) श्री राम बारात का भव्य स्वागत करते हुए राम बारातियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस के कई प्रमुख नेता औरकार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोहेल सिद्दिकी ने कहा, हमारा उद्देश्य शहर में कौमी एकता को बनाए रखना है। हम सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री राम बारात के अवसर पर हम सभी को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित करते हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेकर समाज में एकता और शांति का संदेश देने का कार्य करती रही है। इसलिए फल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने न सिर्फ राम बारात का सम्मान किया, बल्कि सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्र के इस पावन पर्व पर शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और बारात में शामिल लोगों ने एकजुट होकर शहर में शांति, एकता और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, युवा नेता मयंक भट्ट, महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि मीमांशा आर्य, वरिष्ठ नेता हेमंत बागड़वाल, शोभा बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, संजय उप्रेती, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, रोहित भट्ट, हिमांशु जोशी और राजकुमार सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हुए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]