भाभी ने देवर पर लगाया पिस्टल तान कर अभद्रता करने का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां पर देवर ने पिस्टल तान कर भाभी से अभद्रता कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर बताया कि उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति और ससुराल के लोगों से विवाद के चलते वह काफी समय से सहारनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद दो दिन पहले महिला बातचीत करने के ससुराल पहुंची। लेकिन आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद मंगलवार को वह सहारनपुर लौट रही थी कि इसी दौरान रास्ते में पनियाला रोड पर देवर ने उसे रोक लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उस पर पिस्टल तान दिया और इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rurki news Sister-in-law accused brother-in-law of indecency by pointing a pistol Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More