जयपुर। राजस्थान में दौसा- मनोहरपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक व जीप में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे जीप में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। जीप में सवार लोग एमपी से शादी कर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार में कैंटर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थीकि सवारीगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता श्री गंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता भरतपुर/कामां। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सीकर। सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से भाग गई।अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया […]