मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार (आज) आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली ने कैबिनेट को प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी।

सरकार द्वारा स्वीकृत प्रमुख प्रस्ताव निम्नलिखित हैं:

1. कृषि विभाग में 46 नए पदों का सृजन

राज्य में कृषि एवं कृषक कल्याण कार्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से कृषि विभाग में 46 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड 

2. खनन निरीक्षण के लिए बागेश्वर में 18 पद बढ़ाए गए

हाई कोर्ट के निर्देशानुसार, बागेश्वर जिले में खनन गतिविधियों की निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए 18 अतिरिक्त पदों को मंजूरी दी गई है।

3. बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिसीमन 2012 के अंतर्गत, आसान बैराज से भट्टा फॉल तक के क्षेत्र में पांच बाढ़ नियंत्रण निर्माण कार्यों को कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की जान बचाने को भालू से भीड़े पति की हुई मौत जबकि पत्नी गंभीर घायल

4. PWD के विश्रामगृह होंगे PPP मोड में संचालित

लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच गेस्ट हाउस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड में संचालित करने की स्वीकृति दी गई है। इससे राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

5. महिला एवं बाल विकास विभाग को आबकारी सेस के उपयोग की अनुमति

यह भी पढ़ें 👉  श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

6. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वसूले गए 1 प्रतिशत सेस को अब महिला एवं बाल विकास विभाग के उपयोग में लाया जा सकेगा। इसके लिए नियमावली तैयार की गई है।

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। कैबिनेट के ये निर्णय राज्य के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Six important proposals got approval Six important proposals got approval in the state cabinet meeting chaired by Chief Minister Dhami State Cabinet meeting chaired by Chief Minister Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता राज्य मंत्रिमंडल की बैठक

More Stories

उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान को किया पद से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]

Read More