स्मार्ट मीटर ने चौंकाया ! पांच माह का बिल 2.62 लाख रुपये आया

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो लोगों के घर आए भारी भरकम बिजली के बिल ने उन्हें चौंका दिया।ऐसे में उनकी शिकायत पर ज​हां विद्युत विभाग ने दोनों उपभोक्ता के बिलको ठीक कर दिया है। वहीं इसके चलते अब विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर पर अब क्षेत्र में सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

हल्द्वानी के डहरिया स्थित सीएमटी कालोनी निवासी भवानी राम को बिजली का नया स्मार्ट मीटर लगने के पांच माह बाद 2.62 लाख रुपये का बिल मिला है। जबकि अब तक प्रतिमाह उनका 1000-1200 से दो हजार रुपये के बीच बिल आता था। ऐसे में यदि 2000 के हिसाब से भी पांच माह का बिल देखें तो वह 10,000 आना चाहिए। लेकिन इस बार दो लाख से अधिक का बिल देख वह हैरान रह गए। इसके अलावा भवानी राम के घर के सामने ही रहने वाले एक अन्य परिवार का 23 लाख 12000 रुपए का बिल आया है। जिसके बाद से स्मार्ट मीटर के ऊपर उपभोक्ता सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

वहीं इस मामले पर ऊर्जा निगम का कहना है कि पुराने मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल जनरेट होने का मामला सामने आया है। निगम और मीटर लगा रही कंपनी को पुराने मीटर की एमआरआइ कराने के दौरान कुछ तकनीक की दिक्कत हुई है। जिसके चलते ऐसा हुआ है। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बेगराज सिंह का कहना है कि 2 लाख 63 हजार का बिल आने का मामला सामने आया है। तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया है। जहां तक 23 लाख 12 हजार बिल का जो मामला सामने आया है वो संज्ञान में नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2.62 लाख रुपये का बिल bill of Rs 2.62 lakh electricity bill for five months Haldwani news Smart electricity meter Smart meter surprised everyone! Bill for five months came to Rs 2.62 lakh uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पांच माह का विद्युत बिल बिजली का स्मार्ट मीटर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More