वन्य जीव पेंगोलीन के साथ तस्कर एसटीएफ की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने वन्य जीव पेंगोलिन सहित तस्कर को गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने एक युवक को पेंगोलिन के साथ पकङा। जिसका वजन लगभग 34 किलोग्राम है। उसे महतोष मोड़ गदरपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के खिलाफ जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

रविवार को टीम द्वारा तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत महतोष मोड़ क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर सुखविन्दर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी सिलबाती, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 पेंगोलिन, जिसका वजन लगभग 34 किलोग्राम है। पेंगोलिन शेड्यूल 1 यानि टाईगर के समकक्ष दुर्लभ श्रेणी का जीव है। अभियुक्त के विरुद्ध पीपल पड़ाव रेंज रुद्रपुर में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस कार्यवाही में आरक्षी किशोर कुमार और महेंद्र गिरी की विशेष भूमिका रही। इस दौरान एसटीएफ उत्तराखंड कुमाऊं यूनिट टीम निरीक्षक एमपी सिंह उपनिरीक्षक केजी मठपाल, कांस्टेबल किशोर कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गुणवन्त सिंह, चन्द्रशेखर नवीन कुमार, महेंद्र गिरी, सुरेन्द्र कनवाल सहित तराई केन्द्रीय वन प्रभाग टीम रूप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी, पीपल पड़ाव रेंज वन दरोगा कैलाश चन्द्र तिवारी, एसओजी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग, वन दरोगा संदीप सोठा, एसओजी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग वन दरोगा वीरेन्द्र परिहार, पीपल पड़ाव रेंज, वन आरक्षी सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात […]

Read More
उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More