कुमाऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित हुई सोशल मीडिया की बैठक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार (आज) सोशल मीडिया की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया के संयोजक संजय पाण्डे द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव मोड में रहकर सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर जनता की बीच सकारात्मक विषयों को अधिक प्लेटफॉर्मो पर प्रसारित करने का आवाह्न किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

लोकसभा चुनाव हेतु सोशल मीडिया के वालन्टरों को कमरकस कर लोकसभा चुनाव हेतु ऐक्टिव मोड़ में रहने को कहा। मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने आह्वान कि जो योजनाए केन्द्र सरकार द्वारा जमीन पर उतारी गयी है उनके प्रचार प्रसार हेतु सभी वालन्टरों अपने सभी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्मों से प्रसारित करें। सोशल मीडिया का प्रयोग सभी सकारात्मक विषयों का उठाकर समाज के हित में प्रयोग करे। जिसका समाज में अच्छा वातावरण और सन्देश जाए। इस दौरान नैनीताल जिले के सभी विधानसभा एवं मण्डल के संयोजक और उसकी टीम के सदस्य और नैनीताल जिले के सभी सोशल मीडिया के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्रुति तिवारी द्वारा किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

उपस्थित जनो में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश सोशल मीडिया टीम के सदस्य जितेन्द्र मेहता, लोकसभा सोशल मीडिया के संयोजक देवेन्द्र बिष्ट, दीपा कोटियाल, गोविन्द बरती, गोपाल जोशी, सुनील जोशी, संजय भट्ट, सुरेन्द्र सैनी, कामायनी मिश्रा, डी.सी चुफाल आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Social media meeting organized in Kumaon division office Haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पवित्र चित्रशिला धाम : […]

Read More