सात महीनों से फरार 10 हजार रुपये के इनामी को एसओजी और गदरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। हत्या के प्रयास के मामले में पिछले सात महीनों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसओजी और गदरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी के रूप में हुई है, जो जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

जानकारी के अनुसार मामला 15 मई 2025 का है, जब गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलकत्ता निवासी बलविंदर सिंह पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की थी। इस हमले में बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी जान मुश्किल से बच पाई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित के भाई बलजीत सिंह की तहरीर पर थाना गदरपुर में करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी और उसके साथी गुरबाज सिंह उर्फ मानू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी मामले में शामिल एक अन्य आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मानू को पुलिस ने 10 दिसंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

शनिवार देर रात एसओजी और गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी दिनेशपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाफरपुर से आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाके में अपनी दहशत बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न थानों में छह और उत्तर प्रदेश के अलग – अलग जिलों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 000 reward A man carrying a reward of Rs. 10 absconding for seven months arrested in joint operation by SOG and Gadarpu police crime news Gadarpu News Man with Rs. 10 udham singh nagar news uttarakhand news was arrested in a joint operation by the SOG and Gadarpu police who had been absconding for seven months उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसओजी और गदरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में किया गिरफ्तार क्राइम न्यूज गदरपुर न्यूज सात महीनों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More