एसओजी और लालकुआं पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 122.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। एसओजी और लालकुआं पुलिस टीम ने सुभाष नगर बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान 122.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल पुलिस ने वाहन संख्या यूके-01 बीजी-1896 को चेक करने के दौरान वाहन सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। गिरफ्तार आरोपी का नाम जसवंत सिंह है, जो उधमसिंह नगर के किच्छा का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह किच्छा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में एक शोएब नाम के व्यक्ति को देने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस दौरान युवक की गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, उपनिरीक्षक गौरव जोशी (प्रभारी चौकी हल्दूचौड़),  कांस्टेबल अनिल शर्मा, कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति, कांस्टेबल संतोष बिष्ट (एसओजी) एवं कांस्टेबल चंदन बिष्ट (एसओजी) सम्मिलित रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने गिरफ्तारी टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested a smuggler with 122.26 grams of illegal smack During vehicle checking Haldwani news SOG and Lalkuan police uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More