एसओजी और पुलिस ने साठ लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान में एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 607 ग्राम स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर बरेली के शीशगढ़ के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साजिद और दिलशाद बताया तथा बताया कि वह स्मैक को अपने घर में बनाकर हल्द्वानी लालकुआं व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। पुलिस की इस उपलब्धि पर डीआईजी और एसएसपी ने पुलिस टीम को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

प्राप्त समाचार के अनुसार एसओजी और पुलिस की टीम सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी कि इसी दौरान एक स्कूटी को रोककर चेक किया। शक होने पर स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साजिद पुत्र लईक अहमद निवासी कस्बा शीशगढ़ मोहल्ला गढ़ी थाना शीशगढ़ जिला बरेली उम्र 34 वर्ष तथा दिलशाद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सलाम निवासी कस्बा शीशगढ़ मोहल्ला गढ़ी थाना शीशगढ़ जिला बरेली उम्र 20 वर्ष बताया। चैकिंग के दौरान साजिद के कब्जे से 327 ग्राम स्मैक और दिलशाद के कब्जे से 280 ग्राम स्मैक, कुल 607 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग तो इसे स्वयं बनाते हैं बिक्री करने हल्द्वानी लालकुआं, नैनीताल के आसपास के क्षेत्र में अधिक कीमत में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध लालकुआं कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   


गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी नैनीताल नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल अशोक रावत, त्रिलोक चंद्र, भानु प्रताप, दिनेश नगरकोटी, कुंदन सिंह कठायत, अनिल गिरी के अलावा लालकुआं कोतवाली टीम में उप निरीक्षक गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार, सुखपाल सिंह, मुमताज आलम आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news SOG and police arrested two accused with smack worth sixty lakh rupees Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More