हल्द्वानी। यहां रविवार की सुबह 9:15 बजे हावड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ी हल्द्वानी स्टेशन में पहुंची तो इलाहाबाद से हावड़ा ट्रेन में आ रहा फौजी ट्रेन से उतरते समय पांव स्लिप होने के चलते पायदान के रास्ते ट्रेन के नीचे घुस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने उक्त फौजी को चादर की मदद से रेलवे ट्रेक से उठाया और हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए।
जीआरपी हल्द्वानी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार रविवार (आज) रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पर एक व्यक्तिराजेंद्र सिंह (नायब सूबेदार) पुत्र प्रताप सिंह हाल तैनाती आर्मी कैंप इलाहाबाद निवासी क्वैरला द्वारसैन जनपद अल्मोड़ा बाघ एक्सप्रेस ट्रेन मैं उतरते वक्त पैर फिसलने के कारण उपरोक्त व्यक्ति का बाया हाथ कट कर अलग हो गया व पैर का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होना पाया है। जिनको मौके पर जीआरपी थाना काठगोदाम के हेड कांस्टेबल देवदत्त पांडे द्वारा राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। मौके पर उपरोक्त घायल व्यक्ति के मामा शंकर सिंह व परिजनों को टेलीफोन द्वारा सूचना दी गई जो कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनके परिजनों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]