सट्टे की लत में रक्षक से लुटेरा बना सैनिक पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी देहरादून में बीते दिनों बैंक के बाहर शिमला बाइपास रोड पर लूट मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की शिमला बाइपास शाखा के बाहर इंजीनियर राधेकृष्ण नैनवाल व उनके पिता की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपए लूट लिए थे, जिनमें से 3 लाख रुपये वो अपने साथ लेकर गया और बाकी रुपयों से भरा बैग वहीं फेंक गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  


एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोजो खुर्द भिवानी हरियाणा निवासी सत्येंद्र जाट रेजीमेंट का है जवान है और इस समय उसकी पोस्टिंग बरेली में है। पांच अप्रैल को वह अपने दोस्त को भर्ती करवाने के लिए देहरादून लाया था और भर्ती कराने के नाम पर उसने सात लाख लिए थे। दोपहर ढाई बजे वहां शिमला बाइपास स्थित एसबीआई की शाखा से 300 रुपये जमा कराने के लिए गया था, जहां उसने देखा कि एक खाता धारक बैंक से 10 लाख रुपये निकाल रहा है। उसने तुरंत ही लूट की योजना बनाई और पास की एक दुकान से मिर्च पाउडर लेकर आया। जैसे ही खाता धारक पैसों का बैग लेकर बाहर आया और कार में बैठा, आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपये लूट लिए। आसपास के लोग जब उसके पीछे भागे तो वह सात लाख रुपये घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को चंद्रबदनी में ढूंढती रही। जबकि आरोपी वहां से आइएसबीटी पहुंचा और वोल्वो का टिकट बुक करा कर दिल्ली चला गया। दिल्ली पहुंच कर उसने यह रुपये बैंक में जमा किए और आइपीएल में सट्टा लगा दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

आरोपित के पास से केवल 45 हजार रुपए बरामद हुए हैं।  अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 392/411 IPC से अवगत कराते हुए शनिवार (आज) करीब 05.30 बजे सिंह गेस्ट हाउस कुतुब विहार द्वारका दिल्ली के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More