बेटे को नशा करने पर टोकना पड़ा भारी, विवाद के दौरान फर्श पर गिरने से पिता की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की के मोहनपुरा लक्ष्मीनगर में पुत्र के साथ हुए विवाद में पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा नशा करता था और इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें पिता के फर्श पर गिरकर सिर से खून बहने के चलते मौत हो गई। घटना के समय घर में बेटे के साथ उसके कुछ दोस्त एक युवती भी थी। जो सभी घटना के बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ लक्ष्मीनगर में रह रहे थे। रामपाल की पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। बताया गया है कि रामपाल अक्सर योगेंद्र को नशा करने से रोकते थे। इसको लेकर आए दिन रामपाल का अपने बेटे से विवाद होता रहता था। रविवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि रामपाल की उसके बेटे ने हत्या कर दी है।जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार रामपाल के सिर से खून बह रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि रामपाल के छोटे बेटे के कुछ दोस्त जिनमें एक युवती भी शामिल थी घर पर आए थे। इसी दौरान पिता से बेटे का विवाद हुआ। झगड़े के दौरान रामपाल नीचे गिर गए और उनका सिर फर्श से टकरा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस फरार बेटे की तलाश कर रही है। साथ ही घर पर आए उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मृतक के बड़े बेटे को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news father died after falling on the floor during the dispute haridwar news Son had to be scolded for being intoxicated Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More