एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने स्कूलों प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक नियमों का पालन कराए जाने की अपील की 

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा गुरुवार (आज) पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित सभागार में हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को ट्रैफिक नियमों से जुड़े अहम पहलुओं के संबंध में अवगत कराया गया।


इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक द्वारा विद्यालय प्रतिनिधियों से निम्न बिंदुओं का पालन कराए जाने की अपील की गई 
➡️ स्कूल की बसों, ऑटो तथा अन्य वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक छात्रों को न बैठाए।
➡️ तेज गति से वाहनों को संचालित कर रहे ड्राइवरों को सचेत किया जाय। ➡️ स्कूल के वाहनों में नियुक्त वाहन चालक तथा परिचालक को चेक किया जाय कि उनके द्वारा शराब व अन्य नशीले पदार्थ इत्यादि का सेवन न किया हो।
➡️ स्कूली वाहनों के समस्त दस्तावेजों को भली भांति चेक किए जाए तथा उनका फिटनेस भी अधावधिक हो।
➡️ Junior traffic force का गठन किया जाएगा। तथा स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में गोष्ठी, सेमिनार व अभियानों के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में  जागरूक किया जाएगा।
➡️ एमवी एक्ट के नियमों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अपने स्कूल में ट्रैफिक शाइन बोर्ड तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किए जाने के लिए भी कहा गया।
➡️ इसके अतिरिक्त सभी स्कूल प्रतिनिधियों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान तथा उपाय बताए गए। अभिभावक मीटिंग में सभी अभिभावको को अपने बच्चों को  दुपहिया वाहन न देने के लिए सूचित करने हेतु भी कहा गया।
बैठक के दौरान श्रीमती विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल, श्री राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी तथा हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More