संकल्प एवं एकता दिवस के रूप में मनाया सपा नेता अब्दुल रऊफ सिद्दीकी की 25 वीं पुण्यतिथि को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सपा नेता शहीद अब्दुल रऊफ सिद्दीकी की 25 वीं पुण्यतिथि को रविवार (आज) संकल्प एवं एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्थानीय एवं सपा कार्यकर्ता उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय ला० नं0 17 आज़ाद नगर हल्द्वानी पर एकत्रित हुए। जहां पर सपा के उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी एवं अन्य साथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा को सम्बोधित करते हुये सपा उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व आज ही के दिन भाई अब्दुल रऊफ सिद्दीकी की लखनऊ जाते हुये ग्राम जाधवपुर थाना भोजिपुरा के अन्तर्गत उनकी कार पर अन्धा– धुन गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। जिसमें उनके एक साथी एवं दो पुलिस कर्मी गोलिया लगने से बुरी तरह घायल हो गये थे। अस्पताल पहुंचाये जाने के बाद भाई अब्दुल रऊफ सिद्दीकी हम सब लोगो को छोड़कर इस जहां से अलविदा कह गये लेकिन आज भी लोगो के दिलो में ज़िन्दा है। जब भी भाई अब्दुल रऊफ सिद्दीकी का ज़िक्र आता है, चाहे वह किसी भी धर्म या समाज के लोग हो उनकी आंखे भर आती है। इतनी कम उम्र में लोगो के दिलो में जगह बनाने वाले रऊफ सिद्दीकी को खासतौर से गरीब तबके के लोग अपना मसीहा मानते थे। उन्होंने हमेशा आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया और यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा मे समाज का कोई भी वर्ग या धर्म की महिलाए, बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की आंखो मे आंसू थे। भाई अब्दुल रऊफ सिद्दीकी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब लोग जो आज देश कि राजनीति में आपसी घृणा का महौल पैदा कर दिया गया है, उसे समाप्त करने का प्रयास करते हुए हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस मे है भाई-भाई की शुरूआत करें। श्रद्धांजलि एवं शोक सभा में मुख्य रूप से त्रिलोक बनौली, जावेद सिद्दीकी, अरशद अय्यूब, रेहान कुरेशी जाहिद बाबा, तारा ठाकुर, शरीफ अहमद, अलीम अंसारी, तसकीन अहमद, पप्पू भाई, मारूफ जावेद वकार अहमद, मनसूब सिद्दीकी, उमैर मतीन, इसलाम मिकरानी, सभी वारली विसईद अहमद, जावेद मिकरानी, उसमान अंसारी, रेहान मलिक, नजीर, फुरकान, जावेद, हिनी यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news SP leader Abdul Rauf Siddiqui's 25th death anniversary celebrated as resolution and unity day Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More