डीआईजी कुमाऊं द्वारा सुगम पर्यटन के परिपेक्ष्य में व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर तैयार की गई विशेष रूपरेखा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मिशन अतिथि के तहत “अतिथि देवो भव:” को साकार करेगी नैनीताल पर्यटन पुलिस – डीआईजी                           

नैनीताल। आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नीलेश आनंद भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल के सभागार में आज नैनीताल क्षेत्र के पर्यटन कारोबार से जुड़े पदाधिकारियों, व्यापार मंडल अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष, नाव चालक एवं घोड़ा चालक के पदाधिकारियों के साथ गोष्टी आहूत की गई। गोष्ठी में पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय पदाधिकारियों से नैनीताल में बेहतर पर्यटन एवं सुगम यातायात के संबंध में सुझाव लिए गए जिस दौरान पुलिस अधिकारी गणों के साथ पर्यटन के संबंध में विचार विमर्श कर निम्नलिखित रूपरेखा तैयार की गई।

1- डीआईजी कुमाऊं द्वारा बताया गया कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल आगंतुक पर्यटकों को मार्ग में किसी भी प्रकार से अनावश्यक नहीं रोका जाएगा तथा नैनीताल की 6 स्थाई पार्किंग स्थलों में वाहनों की पार्किंग फुल होने की स्थिति में नैनीताल में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु हल्द्वानी रोड से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास, कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को नारायण नगर की अस्थाई पार्किंग एवं भवाली रोड से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को पाइंस के पास रोककर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जाएगा इस दौरान स्थानीय नागरिकों को उनके लोकल आईडी कार्ड के माध्यम से प्रवेश किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

2- पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों के मार्गदर्शन/सुरक्षा हेतु संपूर्ण कुमाऊं परिक्षेत्र एवं जनपद के अन्य थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को पर्यटन ड्यूटी हेतु तैनात किया गया है। इसके साथ ही शटल सेवा के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त टैक्सी वाहनों को भी लगाया जाएगा जिससे पर्यटकों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

3- पुलिस द्वारा पार्किंग सुविधा हेतु जो QR कोड सिस्टम को लागू किया गया है, पर्यटकों की सुविधा हेतु उसके बैनर नैनीताल के प्रत्येक एंट्री पॉइंट पर स्थापित कराए जाएंगे जिससे पर्यटकों को पार्किंग स्थल खोजने में सहजता हो।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

4- नैनीताल के स्थाई पार्किंग स्थलों में केवल पर्यटकों के वाहनों को ही पार्क कराया जाएगा स्थानीय निवासियों के वाहनों को उनके निजी पार्किंग स्थल/सूखाताल पार्किंग मल्लीताल में पार्क करने हेतु अनाउंसमेंट कर बताया जाएगा।

5- पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं ड्यूटी में तैनात स्थानीय पुलिस का एक सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप एवं बल्क मैसेज के माध्यम से अपडेट दिया जाएगा जिससे आगंतुक पर्यटकों को नैनीताल की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया जा सकेगा।

6- नैनीताल में पर्यटन कारोबारियों के प्रोत्साहन एवं आगंतुक पर्यटक को पर्यटन केंद्रों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से नैनीताल आने के सभी एंट्री पॉइंटस पर नैनीताल के विभिन्न पर्यटन स्थलों के नाम, होटल एवं टैक्सी की निर्धारित सूची के बैनर लगवाए जाएंगे तथा नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटको को लाउडस्पीकर एवं पंपलेट के माध्यम से मार्गदर्शित किया जाएगा।

7- पुलिस के विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स पर कुमाऊनी भाषा में लिखित यातायात संबंधी स्लोगन बैरियर्स को स्थापित किया गया है जो स्थानीय उत्तरांचल रेस्टोरेंट्स संचालक अरुनव नेगी द्वारा नैनीताल पुलिस को प्रदत्त किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील : सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मजबूत करें सामाजिक समरसता 

8- नैनीताल के प्रत्येक पुलिस पर्यटन बूथ पर पर्यटकों के फीडबैक हेतु सुझाव पुस्तिका, पर्यटकों के मार्गदर्शन हेतु पंपलेट जिसमें समस्त पर्यटन स्थलों के नाम, पुलिस के आपातकालीन मोबाइल नंबर, अनाउंसमेंट हेतु माइक इत्यादि की व्यवस्था रहेगी।

9- पर्यटन पीक सीजन के दौरान नैनीताल के पार्किंग स्थल फुल होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर पर्यटकों के वाहनों को नैनीताल के स्थानीय स्कूलों के मैदानो में भी पार्क कराया जा सकेगा।

10- डीआईजी द्वारा बताया गया कि पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों के प्रति जिन पुलिसकर्मियों का फीडबैक अच्छा रहेगा उन्हें पर्यटन सीजन के अंत में विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा। 

गोष्टी में प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली, आदेश कुमार यातायात निरीक्षक नैनीताल, भगवत सिंह राणा आरआई नैनीताल, रोहताश कुमार सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल, समस्त शाखा प्रभारी, पर्यटन ड्यूटी मैं तैनात समस्त पुलिस कर्मचारीगण नैनीताल के पर्यटन कारोबार से जुड़े समस्त सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More