रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशामें आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमाऊँ परिक्षेत्र ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र, जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नियंत्रित नशीली दवाइयाँ बरामद की हैं।
आईजी कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ तथा पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत ए.एस.के. मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
Tramadol के 14,472 कैप्सूल, Alprazolam की 5,670 टैबलेट, Tramadol के 50 इंजेक्शन
जांच में सामने आया कि उक्त मेडिकल स्टोर शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामले में थाना पुलभट्टा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]