तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत दो गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। बुधवार तड़के खानपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

बताया जा रहा है नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह पौने चार बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार खानपुर से आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कमल और सत्यवान नाम के युवकों की मौके पर ही मौ हो गई जबकि दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी में फंसे हुए दो घायलों को बाहर निकाल उन्हें अस्पताल भिजवाया। दोनों मृतक खानपुर थाना क्षेत्र के माडाबेला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से दोनों घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Speeding Scorpio collides with tree two dead two seriously injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More