तेज रफ्तार ने ली 16 वर्षीय किशोर की जान, साथी युवक गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर।यहां रामपुर-नैनीताल हाईवे पर देररात हुए दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी 16 वर्षीय सचिन राठौर अपने दोस्त नितिन राठौर के साथ एक पार्टी से घर लौट रहा था।रात करीब साढ़े 11 बजे जब दोनों सब्जी मंडी गेट के पास पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई और सचिन बाइक से उछलकर डिवाइडर में लगे लोहे के एंगल पर जा गिरा। हादसा बेहद भयावह था कि लोहे का एंगल उसकी गर्दन में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नितिन दूर जाकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नितिन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर, डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Biker Dies rudrapur news Speed ​​Claims the Life of a 16-Year-Old Teenager; Companion Critically Injured The Havoc of High Speed ​​ udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज तेज रफ्तार का कहर दुर्घटना न्यूज बाइक सवार युवक की हुई मौत रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More