एसएसपी ने महिला उपनिरीक्षक सहित पांच उपनिरीक्षकों को किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर।  यहां डीआईजी कुमाऊं रेंज के काशीपुर सर्किल में लिए गए ओआर में अनुपस्थित रहने पर जिले के एसएसपी ने महिला उपनिरीक्षक सहित चार उपनिरीक्षकों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया जबकि एक उपनिरीक्षक को चौकी में एक साल से तैनाती के दौरान एक भी निरोधात्मक कार्यवाही न करने पर लाइन हाजिर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नगरवासियों की सुविधा को महापौर हल्द्वानी ने नगर निगम कार्यालय में शुरू किया आधार केन्द्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे रोटरी क्लब के द्वारा छात्राओं को ई-टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने काशीपुर सर्किल का ओआर लिया था। इस दौरान नवीन बुधानी, सुप्रिया नेगी, संतोष देवरानी व सुभाष जोशी नामक चार उपनिरीक्षक अनुपस्थित मिले। इसे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने ड्यूटी के प्रति लापहवाही मानते हुए एसआई नवीन बुधानी, सुप्रिया नेगी, संतोष देवरानी व सुभाष जोशी को लाईन हाजिर कर दिया। इसके अलावा एक साल से काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी में तैनाती के दौरान एक भी निरोधात्मक कार्यवाही न करने और विवेवचनाओं को बेवजह लंबित रखने पर उपनिरीक्षक प्रदीप पंत को भी एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने लाईन हाजिर किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ कहा है कि जो भी निरोधात्मक कार्यवाही नही करेगा उसे फील्ड ड्यूटी नही दी जाएगी। साथ ही सख्त चेतावनी दी है की अनुशासन हीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी द्वारा मंदिर परिसरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के फैसले के बाद राजनीतिक बहस तेज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: SSP made line spot to five sub-inspectors including female sub-inspector US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शहर को जाम से निजात दिलाने को प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर फोकस कर रहा है। जिसके क्रम में ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ […]

Read More
उत्तराखण्ड

लीजेड्स लीग क्रिकेट 2026 : भारतीय कप्तानों ने 23रन से हराया मुंबई स्पार्टन्स को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बुधवार को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 सीज़न के पहले मैच में भारतीय कप्तानों ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हरा दिया। गुरुवार को रॉयल राइडर्स पंजाब का सामना एलएलसी 2026 के दूसरे मैच में […]

Read More
उत्तराखण्ड

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए जारी टेलीफोन नंबर नहीं लगने से उपभोक्ताओं में बड़ी नाराजगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों को जारी किया गया टेलीफोन नंबर पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा है। इसके चलते उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं […]

Read More