एसएसपी नैनीताल ने नैनीताल पुलिस के सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी, एसओ कालाढूंगी समेत 3 पुलिस अधिकारी/कर्मियों को उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए किया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा मंगलवार (आज) नैनीताल पुलिस के सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्ठी में निम्न दिशा निर्देश दिए गए– 👉मीटिंग से पूर्व कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया। कर्मचारियों की समस्याओं को भली भांति सुना गया तथा निराकरण किया गया। 👉 न्यायालय की कार्यवाहियों में शिथिलता न बरती जाए। लापरवाही करने वाले थानों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 👉 ज्यादा से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत किए जाएं। मुकदमे पंजीकरण में लापरवाही करने वाले थानों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।👉 गृहभेदन व चोरी के अपराधों  में विशेष जोर देते हुए शत प्रतिशत बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी की जाय। 👉अवैध नशे में अंकुश लगाने के लिए थाने गंभीरता पूर्वक कार्य करें। अवैध नशों के अड्डों को चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करें।जुवारियोँ और सट्टेबाजों की भी धरपकड़ की जाय। 👉 चलानी कार्यवाही में तेजी लाई जाय, यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए अपने स्तर से भी रणनीति बनाकर कार्ययोजना तैयार करें। 👉गैंगस्टर एक्ट में अपराधों एवम् अपराधियों की गतिविधियों के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही करें। इनामी अपराधियों की भी टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। 👉 महिला संबंधी अपराधों के पंजीकरण और जांच में लापरवाही न बरती जाए, शतप्रतिशत पंजीकरण कर स्पष्ट विवेचना की जाय। 👉सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी करें, जनता से शालीनता से पेश आएं। 👉लंबित विवेचनाओं और जांचों  का तत्काल निस्तारण करें। सीएम हेल्पलाइन व अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को भी समयानुसार निस्तारित करें। 👉 थानों/कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, स्वच्छ और सुंदर परिवेश को विकसित करें। 👉नाबालिक बच्चों की टीम बनाकर शत प्रतिशत बरामदगी की जाय । गुमशुदा बच्चों तथा महिलाओं के संबंध के गंभीरता लेकर नियमानुसार गुमशुदगी दर्ज करें। संबधित अपर पुलिस अधीक्षक साप्ताहिक रूप में इसकी समीक्षा करें। 👉 उत्तराखंड पुलिस एप्प का अपने अपने थानो में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें, स्थानीय लोगों को विस्तृत जानकारी दें।👉माह में जनपद में  प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने के लिए उप निरीक्षक नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी, कांस्टेबल चंद्रशेखर थाना कालाढूंगी, नरेश मेहरा मोबाइल एप्प,  महिला कांस्टेबल रितु आर्या, वाचक कार्यालय को Best Employees of the month के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

गोष्ठी के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह, संयुक्त निदेशक विधि, हीरा सिंह राणा एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 3 police officers/personnel including SO Kaladhungi honored for doing excellent work Haldwani news police news SSP Nainital held monthly crime seminar with all officers in-charge of Nainital Police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More