राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की ली जानकारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश और उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे श्रद्धालुओं को भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने की व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात बहाल हो सके और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने और आमजन को समय पर सूचनाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आमजन के साथ खड़ी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: areas affected by disaster CM Dhami reached the State Emergency Operations Center CM pushkar singh dhami CM took information related to disaster dehradun news State Emergency Operations Center took information about the areas affected by the disaster uttarakhand news आपदा से प्रभावित क्षेत्र उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र सीएम ने ली आपदा संबंधी जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More