देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा में बदला पैटर्न जारी कर दिया है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जारी करने से अभ्यर्थियों की दुविधा भी दूर हुई है। नवंबर में पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। जिसमें दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न होंगे। चार अंकों के पांच सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 50 निर्धारित की गई है, जबकि आठ अंकों के 10 सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 100 होगी। 10 अंकों के 10
सवाल में शब्द सीमा 150 रखी है। सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम में 11 खंडों में से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्रों में भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज, शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय व अंतरराष्ट्रीय संबंध, प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, नीति शास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]