नयना देवी मंदिर में विराजमान हुई मां नंदा सुनन्दा की प्रतिमाएं, जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नगर में नंदाष्टमी की सभी तैयारियां पूरी होने के साथ मां नंदा सुनन्दा की प्रतिमाएं नयना देवी मंदिर में विराजमान होते ही दर्शन को भक्तों की भीड़ जुटने लगी और मंदिर परिसर नंदा सुंदा मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। 

श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 123 वे श्री नंदा देवी महोत्सव में स्थानीय लोक पारंपरिक कलाकारों द्वारा नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण को भब्य एवं जीवंत रूप दिया गया है। मां नंदा जो हिमालय संस्कृति के साथ शक्ति की देवी से रूप में कुलदेवी में पूजित है।जबकि सुनंदा उनकी सहचरी स्वरूप मानी जाती हैं। नंदा-सुनंदा की पूजा स्त्री-शक्ति और बहनत्व का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर नगर और ग्रामीण अंचलों से भक्तजन डोला और छंतोली सजाकर मंदिरों में पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ : जिलाधिकारी नैनीताल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश 

प्रतिमा स्थापना के बाद रविवार को मंदिर परिसर में दिनभर भजन, कीर्तन, झोड़ा-चांचरी और लोकनृत्यों की गूंज रहेगी। मेले में धार्मिक आयोजन के साथ ही हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन और ग्रामीण उत्पादों की दुकानों से भी रौनक बढ़ जाती है। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु और पर्यटक इस लोकपर्व का हिस्सा बनते हैं। नंदा-सुनंदा पूजा महज धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हृदय गति रुकने से निधन  

मां नंदा-सुनंदा पूजा की परंपरा का ऐतिहासिक पहलू अत्यंत समृद्ध है। मान्यता है कि यह परंपरा कुमाऊं के चंद राजाओं के समय से शुरू हुई। लोकदेवी की आराधना और राज्य की समृद्धि से शुरू यह उत्सव नगर और गांवों की सामूहिक आस्था का पर्व बन गया। आज भी इस पूजा में वही ऐतिहासिक गौरव झलकता है,जो सदियों पहले लोगों की धार्मिक भावनाओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए प्रारंभ हुआ था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Naina Devi Temple nainital news The idols of mother Nanda Sunda were installed The idols of mother Nanda Sunda were installed in Naina Devi temple the temple premises echoed with cheers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नयना देवी मंदिर नैनीताल न्यूज विराजमान हुई मां नंदा सुंदा की प्रतिमाएं

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान द्वारा भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते अब बागेश्वर जिला के बाद इन दो जिलों में भी 29 को बंद रहेंगे स्कूल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तराखंड। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 और 30 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास के दौरान आक्रोशित भीड़ ने दुष्कर्म आरोपियों की करी जूते-चप्पल से पिटाई

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। घटनास्थल का मौका-मुआयना कराने के बाद पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार तीनो आरोपियों द्वारा वापस रुद्रपुर कोतवाली लाते समय पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास के दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात दिल्ली से हल्द्वानी आ रही काठगोदाम डिपो की सीएनजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन यात्री घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। सोमवार देर रात परिवहन निगम काठगोदाम डिपो की सीएनजी बस दिल्ली से हल्द्वानी लौटते समय पिलखुवा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य यात्रियों […]

Read More