उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर अब उत्तराखंड के आम जनमानस की जेब पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के तनाव, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी इस मूल्यवृद्धि के मुख्य कारण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

राजधानी देहरादून समेत कुमाऊं और गढ़वाल के मैदानी क्षेत्रों में पेट्रोल की कीमतों में करीब पौने तीन रुपये तक का इजाफा हुआ है।

  • देहरादून: पेट्रोल ₹2.68 महंगा होकर ₹96.25 प्रति लीटर पर पहुँच गया है।

  • हरिद्वार: यहाँ ₹2.72 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹95.41 हो गए हैं।

  • नैनीताल: यहाँ सर्वाधिक ₹3.19 की वृद्धि हुई है, जिससे कीमत ₹96.30 हो गई है।

  • पहाड़ी जिले: अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जैसे जिलों में पेट्रोल के दाम ₹98 के करीब पहुँच गए हैं, जो प्रदेश में सबसे महंगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

परिवहन के लिए महत्वपूर्ण डीजल की कीमतों में भी ₹3 से अधिक तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

  • देहरादून: डीजल ₹2.91 बढ़कर 91.35 प्रति लीटर हो गया है।

  • हरिद्वार: ₹3.10 की वृद्धि के साथ नई कीमत ₹90.63 है।

  • नैनीताल: यहाँ ₹3.24 की बढ़त के साथ डीजल ₹91.27 पर बिक रहा है।

  • अल्मोड़ा: यहाँ डीजल प्रदेश में सबसे महंगा ₹92.68 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

प्रदेश के अन्य प्रमुख नगरों में भी कीमतें बढ़ी हुई हैं।श्रीनगर गढ़वाल में पेट्रोल ₹97.13 और डीजल ₹92.22 पर पहुँच गया है।ऋषिकेश और रुड़की में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आया है।इसके अतिरिक्त, प्रीमियम (स्पीड) पेट्रोल की कीमतें कई शहरों में ₹104 के स्तर को पार कर गई हैं। अचानक हुई इस वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Petrol and Diesel Rates Rise in Uttarakhand Steep Hike in Petrol and Diesel Prices in Uttarakhand uttarakhand news उत्तराखंड में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More