निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ और सीबीसीआईडी ने आगरा से किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

देहरादून।उत्तराखंड एसटीएफ और सीबीसीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। तिवारी पर हरिद्वार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018में हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा स्थानीय लोगों से निवेश के नाम पर बड़ी आर्थिक ठगी की गई थी। थाना ज्वालापुर में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि कंपनी ने लोगों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर बॉन्ड और सर्टिफिकेट जारी कर लाखों रुपये जमा कराए और बाद में रकम हड़प ली।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

जांच में कंपनी संचालक अनिल कुमार तिवारी और देवेन्द्र प्रकाश तिवारी की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू सीआईडी सेक्टर देहरादून से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि देवेन्द्र प्रकाश तिवारी लगातार फरार चल रहा था। उस पर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और पिछले करीब सात वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ पिछले एक माह से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से मिली सूचनाओं और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही थी।बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी कानपुर के हंसपुरम नौबस्ता क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी को कोतवाली ज्वालापुर लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 Reward from Agra in Multi-Lakh Investment Fraud Case 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी आगरा से गिरफ्तार crime news dehradun news Reward-Carrying Accused Arrested in Agra STF and CBCID Arrest Fugitive Carrying ₹50 STF-CBCID Operation | Multi-Lakh Investment Fraud uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ और सीबीसीआईडी की कार्यवाही क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More