एसटीएफ व देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जंगल के बीच चल रहे कैसिनो से 12 जुवारियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर की भीड़भाड़ से दूर सलियावाला के जंगल के बीच बने आलीशान मकान में संचालित हो रहे अवैध कैसिनो पर देर रात छापा मारते हुए 12 जुवारियों को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने 2-3 अगस्त की रात दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक बड़े कमरे में कैसिनो स्टाइल में जुआ खेला जा रहा था। आरोपी कॉइन्स और ताश की गड्डियों के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। इस दौरान छापेमारी में टीम ने 1900 कैसिनो कॉइन्स,  89,700 रूपये की नगदी, 12 मोबाइल फोन और एक हुंडई वेन्यू कार जब्त करते हुए 12 लोगो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न राज्यों में घूम- घूमकर कैसिनो में जुआ खेलते हैं।पहली बार देहरादून में यह ‘कैसिनो पार्टी’ रखी गई थी, जिसमें दिल्ली से मेहमान बुलाए गए थे। नकदी का लेनदेन एक भरोसेमंद व्यक्ति के माध्यम से किया जाता था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

  1. शशांक गुप्ता (मकान मालिक), गुड़गांव, हरियाणा – उम्र 38 वर्ष
  2. निखिल, मंगोलपुरी, दिल्ली
  3. गौरव मग्गो, रमेश नगर, दिल्ली – उम्र 34 वर्ष
  4. हिमांशु अरोड़ा, हरिनगर, नई दिल्ली
  5. उमेश रावत, प्रेमनगर, देहरादून – उम्र 42 वर्ष
  6. चन्द्रशेखर, विकासनगर, देहरादून – उम्र 32 वर्ष
  7. जतिन राणा, त्यूणी, देहरादून
  8. मनोहर सिंह चौहान, त्यूणी, देहरादून – उम्र 35 वर्ष
  9. चरण सिंह चौहान, चकराता-त्यूणी, देहरादून
  10. विनोद, पुरोला, उत्तरकाशी
  11. जीवन शर्मा, गांधी रोड, देहरादून
  12. केशव उर्फ बबलू सिंह धामी, दार्चुला (नेपाल) – उम्र 24 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

फरार अभियुक्त:

  • विक्रम शाह, निवासी विकासनगर, देहरादून

इस दौरान छापेमारी टीम में क्षेत्राधिकारी श्रीमती रीना राठौर, प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुन्दन राम, चौकी प्रभारी झाझरा अमित शर्मा, चौकी प्रभारी विधोली प्रवीण सैनी, हेड कांस्टेबल परमिंदर,कांस्टेबल श्रीकांत मलिक, कैलाश, वीरेंद्र भंडारी, राकेश कुमार, एसटीएफ निरीक्षक विपिन बहुगुणा, निरीक्षक यादवेंद्र बजवा, एएसआई योगेंद्र चौहान, एएसआई संजय मल्होत्रा, हेड कांस्टेबल विजेंद्र चौहान एवं कांस्टेबल वीरेंद्र राणा सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 gamblers arrested 12 जुवारी गिरफ्तार casino running in the middle of the forest crime news dehradun news STF and Dehradun police took joint action STF and Dehradun police took joint action and arrested 12 gamblers from a casino running in the middle of the forest uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ व देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई क्राइम न्यूज जंगल के बीच चल रहा कैसिनो देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More