एसटीएफ और प्रेमनगर थाना पुलिस ने पाक आतंकी संगठन को सैन्य ठिकानों की लोकेशन भेजने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। पीएम के दौरे से पहले एसटीएफ ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक आरोपी को प्रेमनगर मे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन ‘अल बर्क ब्रिगेड’ के आतंकी शहजाद भट्टी को सैन्य लोकेशन भेजने का आरोप है। वह तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की योजना बना रहा था।

वीरवार को रात को एसटीएफ और प्रेमनगर थाना पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक विक्रांत कश्यप (उम्र 29 वर्ष) निवासी झाझरा, प्रेमनगर (देहरादून) को 1 अवैध पिस्टल 32 बोर, 7 जिंदा कारतूस और 1 स्प्रै पेंट की कैन के साथ गिरफ्तार किया था।आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी एवं उसके साथी राणा के लगातार संपर्क में था।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेशेवर अपराधियों और असमाजिक तत्वों समेत राष्ट्रविरोधी तत्वों के संबंध में इनपुट जुटाकर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जिसके तहत पाकिस्तान से आतंकी संगठनों की ओर से भारतीय युवकों को इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फॉलोवर्स बनाने और उनसे स्लीपर सेल के रूप में अवैध गतिविधियां करवाने से जुड़े इनपुट मिले थे। मुखबिर और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जुटाए गए इनपुट से पता लगा कि विक्रांत नाम का एक युवक जो झाझरा क्षेत्र, प्रेमनगर (देहरादून) का रहने वाला है, वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकी/आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के संपर्क में है जो सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश ले रहा है। एसटीएफ ने दबिश देकर विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

पूछताछ के दौरान आरोपी विक्रांत ने बताया कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था और उसकी हत्या से वो नाराज था। वह उसकी हत्या करने वालों से बदला लेना चाहता था। इसी बीच इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों से बदला लेने के संबंध में रील और पोस्टें डाली थी, जिससे वो प्रभावित हो गया था।

विक्रांत ने शहजाद भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया और कुछ दिन बाद व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसके संपर्क में आ गया।इसके बाद शहजाद भट्टी ने उसे कुछ टास्क दिए, जिसमें देहरादून और आसपास के मुख्य स्थानों एवं पुलिस थानों की वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

विक्रांत को टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन और संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियो एवं फुटेज बनाकर भेजें। पूछताछ में विक्रांत ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसे इन जगहों को उड़ाने को कहा जिसके लिए बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम के व्यक्ति की ओर से देने की बात कही गई।

विक्रांत ने बताया इसके बाद उसे शहजाद भट्टी ने टास्क दिया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन व संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘तहरीक-ए-तालिबान-हिदुस्तान’ (TTH) लिखने को कहा जिससे उनके संगठन टीटीएच का नाम हो और लोगों में दहशत फैले।फिर वीडियो बनाकर भेजने के लिए भी कहा गया। विक्रांत ने सेलाकुई में सुभारती अस्पताल के पास गली में स्थित एक फैक्ट्री के दीवार, अडवानी पुल के पास और बालाजी मंदिर झाझरा के पास अलग-अलग जगह पर स्प्रे पेंट की कैन से TTH लिख कर विडियो बनाकर भेज दी। इतना ही नहीं, उसने झाझरा पुलिस चौकी की लोकेशन और वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजी। पाकिस्तानी हैंडलर ने विक्रांत को दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का टास्क दिया।सभी टास्क के बदले उसे नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सेटल करने और अच्छापैसा देने का प्रलोभन दिया गया था। इसी लालच में आकर वो देश के साथ गद्दारी करने लगा, लेकिन पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

गिरफ्तार आरोपी विक्रांत साल 2024 और 2025 में पंजाब के नाभा में भी रहा जहां उसने ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया। वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था।अब पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर काम करता मिला। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिन पर अलग-अलग एजेंसियां पड़ताल मे जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action taken by STF and Premnagar police station Agent accused of giving the location of military bases to the Pakistani terrorist organization 'Al Bark Brigade' Agent arrested for sending military locations crime news dehradun news STF and Premnagar police station arrested the agent who was sending the location of military bases to the Pakistani terrorist organization uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एजेंट पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन ‘अल बर्क ब्रिगेड’ को सैन्य ठिकानों की लोकेशन देने का आरोप एसटीएफ और प्रेमनगर थाना पुलिस की कार्यवाही क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज सैन्य लोकेशन भेजने के आरोप में एजेंट गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More