पार्ट टाइम जॉब के नाम पर महिला से लाखों की ठगी करने वाले साइबर ठग को एसटीएफ ने राजस्थान से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने देहरादून के सहस्रधारा रोड की महिला से साढ़े 47 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम से महिला से ठगी की थी। इस मामले में पहले राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद मामला एसटीएफ को ट्रांसफर किया गया। आरोपी देशभर में 85 लाख की ठगी कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के अनुसार सहस्रधारा रोड निवासी सृष्टि कपूर ने 25 जून को राजपुर थाने में तहरीर दी थी कि एक व्यक्ति ने एक जून 2023 को व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर खुद को एक निजी कंपनी का मैनेजर बताया। व्यक्ति ने पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया और प्रतिदिन 1800 से 4500 रुपये कमाने की बात कही। इसके बाद एक जून से 19 जून के बीच आरोपी ने विभिन्न खातों में 47 लाख 67 हजार मंगवा लिए और फिर उन्हें ग्रुप से हटा दिया। 25 जून को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। राजपुर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मामला साइबर ठगी का है। ऐसे में मामला एसटीएफ को ट्रांसफर किया गया। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि धनराशि राजस्थान के कुछ बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है और इस घटना में इस्तेमाल फोन नंबर भी राजस्थान से संबंधित है।तत्काल हिम्मत शाह, आशीष गुसाईं एवं देवेंद्र नेगी की देखरेख में एक टीम राजस्थान भेजी गई, जहां अफजल मोहम्मद निवासी राजीव गांधी कच्ची बस्ती, थाना पुर भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल एक चेक, आरसी, क्यूआर कोड गूगल, मोबाइल, दो सिमकार्ड, डेबिट कार्ड, आधार और पेन कार्ड बरामद हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested a cyber thug from Rajasthan who cheated a woman of lakhs in the name of part time job STF news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More