छात्र डेटा चुराकर हैकिंग के आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने दून इंटरनेशनल स्कूल (DIS) के डिजिटल प्लेटफॉर्म “SchoolPad” को हैक कर छात्रों और अभिभावकों से ₹4990 की ठगी करने वाले उत्तर प्रदेश बरेली जिले के रहने वाले साइबर अपराधियों मोहम्मद रिजवान (19 वर्ष) निवासी ग्राम मुल्लापुर, सुदामा दिवाकर, निवासी आकाशपुरम एवं मोहम्मद फ़राज़ (18 वर्ष) निवासी बनखाना को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन (अपराध में प्रयुक्त), 2 बैंक पासबुक और 3 सिम कार्ड बरामद किए है। जिन्होंने फर्जी ऐप और संदेशों के जरिए इस साइबर अपराध को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

जुलाई 2025 में देहरादून स्थित DIS सिटी कैंपस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल ऐप “SchoolPad” को हैक कर छात्रों और अभिभावकों को AI सक्षम रोबोटिक्स लैब के नाम पर₹4990 की फर्जी फीस जमा करने संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। ये संदेश इतने वास्तविक प्रतीत हो रहे थे कि कई अभिभावक भ्रमित होकर दिए गए खातों में पैसे ट्रांसफर कर बैठे।

आरोपियों ने SchoolPad ऐप की हूबहू नक़ल तैयार की और असली प्लेटफॉर्म में तकनीकी रूप से सेंध लगाकर तीनों शाखाओं सिटी कैंपस, रिवरसाइड और मोहाली के छात्रों का डेटा चुरा लिया। इसके बाद अभिभावकों को आधिकारिक लगने वाला फर्जी मैसेज भेजा गया, जिसमें शुल्क जमा करने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

साइबर टीम ने गहन तकनीकी जांच के दौरान प्लेटफॉर्म डेटा, बैंक अकाउंट्स, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप मैसेज और संबंधित कंपनियों से प्राप्त जानकारियों का विश्लेषण किया।इससे पता चला कि फर्जी बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है।

गिरफ्तार मोहम्मद रिजवान पर पहले से आईटी एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, जबकि सुदामा दिवाकर पर 2023 में चोरी और रिसीवर ऑफ स्टोलन प्रॉपर्टी का केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने मामले की त्वरित जांच कर आरोपियों को चिन्हित किया। टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, उपनिरीक्षक राजीव सेमवाल, एएसआई सुरेश कुमार, और कांस्टेबल शादाब अली व पवन पुण्डीर शामिल रहे।

एसएसपी नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, वेबसाइट या निवेश योजना के झांसे में न आएं। किसी भी फर्जी कॉल या संदेश की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cyber crime dehradun news Hacking by stealing student data STF arrested the accused STF arrested the accused of hacking by stealing student data uttarakhand news आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज छात्र डेटा चुराकर हैकिंग देहरादून न्यूज साइबर क्राइम

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More