खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर वरिष्ठ नागरिक से करीब 69 लाख रुपये की सायबर ठगी के आरोपी को एसटीएफ ने रुद्रपुर से किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखंड में साइबर अपराध का जाल लगातार फैलता जा रहा है। इस बीच राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से करीब 69 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक अजय सिंह के अनुसारदेहरादून जनपद के ऋषिकेश निवासी एक वरिष्ठ नागरिक को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से निशाना बनाया गया। साइबर अपराधियों ने खुद को दिल्ली के दरियागंज थाने का पुलिस इंस्पेक्टर और न्यायालय का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को भयभीत किया। उन्हें बताया गया कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर अवैध सिम कार्ड लिया गया है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया जा रहा है। आरोपियों ने पीड़ित को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में होने का डर दिखाते हुए संपत्ति सत्यापन, एनओसी और जमानत की प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि जमा करवाई। इस तरह कुल 69 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

जांच में सामने आया कि आरोपी भगवत सरन (33 वर्ष), जो मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में लालकुआं (नैनीताल) में रह रहा था, ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। आरोपी ने फर्जी जमानत पत्र और फीस रसीदें तैयार कर एक्सिस बैंक में “रुद्रा टेलीकॉम” के नाम से खाता खुलवाया और उसी के जरिए ठगी की रकम जमा करवाई।एसटीएफ की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उक्त बैंक खाते के खिलाफ पहले से ही करीब 30 शिकायतें दर्ज हैं और इसमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। पीड़ित के लगभग 6 लाख रुपये भी इसी खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

एसटीएफ टीम ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के पास से बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर और दो डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और बैंक खातों व डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर फोन या वीडियो कॉल पर डराकर पैसे मांगता है, तो सतर्क रहें। “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है। ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। यह घटना स्पष्ट करती है कि साइबर अपराधी अब तकनीक के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक दबाव का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक ऐसे मामलों में अधिक संवेदनशील साबित हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dehradun/Rudrapur News STF Arrests Accused in Rudrapur for Cyber ​​Fraud of Approximately ₹69 Lakhs Against Senior Citizen by Posing as Police Inspector uttarakhand news आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर वरिष्ठ नागरिक से करीब 69 लाख रुपये की सायबर ठगी देहरादून/रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More