रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटरों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यूपी बीजेपी सांसद के करीबी पर नोएडा में जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहे रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटरों को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार, तीनों यहां लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे। गिरफ्तारी के दौरान शूटरों ने हथियार के बल पर भागने की भी कोशिश की। लेकिन, एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार हुए तीन आरोपी हरपाल, गौरव और गौरव से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया गया कि वे रणदीप भाटी गिरोह के सदस्य हैं। वे नोएडा के बीटा-2 थाने से वांछित चल रहे हैं। गिरफ्तार हरपाल ने बताया 3 अक्टूबर को तीनों लोगों ने नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में रणदीप भाटी के कहने पर सांगा पंडित नामक व्यक्ति का अपहरण कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था जिसमें वे तीनों लोग वांछित चल रहे हैं गैंगस्टर रणदीप भाटी के मुख्य शूटर हरपाल ने फरवरी साल 2022 में अमन नाम के एक कॉल सेंटर संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी की थी। जिसे बाद में थाना हरी नगर पुलिस दिल्ली ने गिरफ्तार कर लिया एक अन्य शूटर गौरव चंदीला भी फरवरी 2020 में थाना सेक्टर-58, बिशनपुरा से हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सांगा पंडित और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता का अपहरण कर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा ने नोएडा पुलिस को अल्टीमेटम दिया था। इस बीच उत्तराखंड एसटीएफ को सूचना मिली कि दिल्ली के रणदीप भाटी गिरोह के कुछ शॉर्प शूटर देहरादून आ रहे हैं। इसके बाद दून की सभी सीमाओं पर चेकिंग शुरू की गई। शनिवार देर रात आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा और उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में तैनात टीम को काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखी। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू कर दिया और ट्रांसपोर्टनगर के पास रोककर चेकिंग की। इस दौरान कार सवार तीन व्यक्तियों ने हथियार निकाल एसटीएफ को डराने की कोशिश और भागने लगे। लेकिन, टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और 12 कारतूस मिले हैं। घटना के दौरान ट्रांसपोर्टनगर चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पूछताछ में शूटर हरपाल ने बताया कि गैंगस्टर रणदीप भाटी के कहने पर तीन अक्तूबर को उन्होंने नोएडा के बी-2 थानाक्षेत्र में सांगा पंडित का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि रणदीप भाटी के मुख्य शूटर हरपाल ने इसी साल फरवरी में अमन नाम के एक कॉल सेंटर संचालक का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी थी। इस आरोप में दिल्ली की हरिनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। वहीं, शूटर गौरव चंदीला भी हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर सुंदर भाटी का अनिल दुजाना से काफी समय से रंजिश चल रही है। 31 जनवरी 2014 को सुंदर भाटी गिरोह के मुख्य शूटर अशोक और पांच अन्य ने रणदीप भाटी गिरोह के एक शूटर संजय नागर की नालापानी रोड, रायपुर, देहरादून में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested three shooters of Randeep Bhati gang Uttrakhand news Uttrakhand STF

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More