एसटीएफ ने जनसेवा सेंटर में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और एजुकेशनल सर्टिफिकेट बनाये जाने का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उधमसिंह नगर। यहां फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। लंबे समय से चल रहे इस काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और  उधम सिंह नगर पुलिस ने ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चल रहे एक जनसेवा सेंटर का पर्दाफाश किया, जहां गैर-कानूनी तरीके से आधार कार्ड,पैन कार्ड और एजुकेशनल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। रेड के दौरान सेंटर पर कार्यरत चेतन कुमार (21) पुत्र राजपाल निवासी पटवाई थाना, रामपुर (UP) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर ग्राहकों के फोटो,नाम और पते एडिट करके नकली डॉक्यूमेंट बनाता था, जिनका इस्तेमाल सिडकुल एरिया की कंपनियों में नौकरी पाने के लिए किया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके से प्रिंटर, मॉनिटर, CPU, कीबोर्ड, माउस,बायोमेट्रिक स्कैनर के साथ 40 नकली आधार कार्ड, 53 नकली पैन कार्ड, नकली मार्कशीट और मोबाइल फोन बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

एसएसपी अजय गणपति ने नागरिकों से अपील की कि वे नकली डॉक्यूमेंट का निर्माण या उपयोग न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Jan Seva Kendra making of fake Aadhar cards PAN cards and educational certificates PAN cards and educational certificates in Jan Seva Kendra STF action STF busted the making of fake Aadhar cards udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसटीएफ की कार्यवाही जनसेवा सेंटर फर्जी आधार कार्ड -पैन कार्ड और एजुकेशनल सर्टिफिकेट बनाये जाने का किया भंडाफोड़

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More