एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने 10 लाख रूपये की नशीली दवाईयों के साथ दो नशा तस्करो को किया गिरप्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने देर रात थाना सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र से करीब 10 लाख रूपये की नशीली दवाईयों के साथ दो नशा तस्करो को गिरप्तार किया हैं। पकड़े गये नशा तस्करों से 74440 नशीली दवाएं बरामद की गई हैं।

एसटीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 74440 नसीली दवाइयां बरामद की गई। एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों में साहिब ए आलम पुत्र नवाबजान निवासी रहमतनगर मुरादाबाद उमर 23 वर्ष, वर्तमान में अमरोहा के एक कॉलेज से डी- फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। दूसरा जुबेर पुत्र सिराज अहमद रहमतनगर मुरादाबाद का ही निवासी है। इनके पास 74440 अवैध नशीली गोलियां (एल्प्राजोलम की टेबलेट्स और ट्रामाडोल के कैप्सूल) बरामद हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, एएसआई चिरंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल जय सिंह, सुधीर केसला, वीरेंद्र राणा के अलावा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस टीम के कांस्टेबल अनिल वर्मा, अंकित कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF news STF's ANTF team arrested two drug smugglers with drugs worth Rs 10 lakh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More