धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NTA को रद्द करने, पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग पर जंतर मंतर में बैठे छात्रों के समर्थन में उतरे छात्र नौजवान

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। लगातार हो रहे पेपर लीक व भर्ती घोटालों के खिलाफ व दिल्ली के जंतर मंतर मे अपनी मांगों लिए भूख हड़ताल मे बैठे छात्रों के साथ एकजुटता के लिए आइसा ने बुधपार्क हल्द्वानी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
 
लगातार 14 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलनरत हैं, छात्रों ने पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल शुरू की है छात्रों के साथ पर्यावरणविद व एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, जेएनयू की उप सचिव दानिश अली, आइसा नेता मनीष, दीपक, ऋषिकेश और आमीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कई छात्रों की हालत काफी नाज़ुक बनी हुई है, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते छात्रों व भूख हड़ताल पर बैठे साथियों को हो रही हैं, लेकिन फिर भी एक मांग की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, इसके लिए छात्र डटे हुए हैं। जिसके चलते छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से छात्र समुदाय की व्यापक आवाज बुलंद करने के लिए तथा जंतर मंतर पर बैठे छात्रों के साथ एकजुटता के लिए हल्द्वानी के बुध पार्क मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
 
आइसा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि, सरकार NEET सहित तमाम 80 से अधिक पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे तथा शिक्षा मे हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाए। पेपर लीक मे शामिल सभी दोषियों और नेताओं को जेल भेजा जाय। कहा कि भीषण गर्मी में आइसा के नेतागण व तमाम छात्र शिक्षा बचाने के लिए सड़क पर मजबूती से लड़ रहे हैं। लेकिन आज लगभग 15 दिन से छात्र दिल्ली के जंतर मंतर धरना दे रहे हैं लेकिन हज़ारों छात्रों की आवाज को आज दबाने का काम किया जा रहा है। लगातार उनके आंदोलन को बदनाम करने के साथ साथ उनको खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा है। 
 
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि आज हम लोग यहाँ पेपर लीक के खिलाफ एकत्रित हुए हैं ये बहुत शर्मनाक है कि आज देश भर में पेपर लीक हो रहे हैं और आज युवाओं को पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। छात्रों ने शिक्षा बचाने की लडाई शुरू कर दी है, छात्रों ने मृत्यु नही लडाई चुनी है आज सात से अधिक दिनों तक भूख हड़ताल मे छात्रों ने अपना दम दिखाया है, आज ये जरूरत इसलिये पड़ी है क्योंकि आज ऐसी सरकार देश मे काबिज है जो केवल बुल्डोजर राज चाहती है. ये सरकार हिंदुओं की बात करते करते राम मन्दिर में चढ़ावे और चंदे में घोटाला कर रही है। आज छात्र नौजवान इस सरकार की विभाजनकारी लूटखोरी की नीति को समझ चुके हैं इस लिए अब ये संविधान विरोधी सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली सरकार नहीं है।
 
आज के धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से आइसा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमारभाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव कैलास पांडे, आइसा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मटियाली, उत्तम दास, खीम सिंह, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश व चंदन, आइसा के आकाश भारती, सुबोध जग्गी, चारु बोरा, शालिनी, भारती, रचना, ऋतिक कांत,   भाकपा माले नेता प्रकाश चंद्र फ़ुलोरिया, प्रोन्वेश कर्मकार, अरुण कुमार, अनीता अन्ना, कृतिका पासवान, सौम्या पासवान किसान महासभा के अमित आदि अन्य लोग मौजूद थे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report cancellation of NTA and prevention of paper leak demands to scrap the NTA and curb paper leaks Devbhoomi News Dharmendra Pradhan's resignation Haldwani news Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Students and youth came out in support of the students sitting at Jantar Mantar demanding resignation of Dharmendra Pradhan students and youth coming out in support students protesting at Jantar Mantar uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम (सेवा पखवाड़ा) के अंतर्गत आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में एक बहुउद्देशीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे हुआ, जिसमें आयुष […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध धार्मिक संरचना को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  जसपुर। ऊधम सिंह नगर जिले की जसपुर तहसील के अहमद नगर क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध धार्मिक संरचना को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह की देखरेख में क्षेत्र में […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने धर्मांतरण पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र किया निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। धर्मांतरण के मामले में जिला स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गदरपुर निवासी एक व्यक्ति को 14 जनवरी 2019 को जारी किए गए अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया।   संबंधित व्यक्ति ने कमेटी के सामने हिन्दू […]

Read More