छात्रा का कमरे में लटका मिला शव

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एमबी पीजी महाविद्यालय की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने पिछले महीने जून में ही सेना के जवान से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद सैनिक उसको घर छोड़ ड्यूटी पर चला गया था। साथ में रहने वाली सहयोगी छात्रा ने जब कमरा खोला और सहेली को फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस जांच में जुट गई है। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/09/now-shri-ganga-sabha-is-also-ready-to-deal-with-the-rioters/

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा दिव्या हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र के जगदंबा नगर में किराए पर कमरा लेकर एमबी पीजी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। उसने जून में अपने ही दिनेशपुर के निवासी सेना में तैनात जवान से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद उसका पति हल्द्वानी में किराए पर कमरा दिलाकर ड्यूटी चला गया और वह यहां अपने सहयोगी छात्रा के साथ रह रही थी। विगत दिन उसकी सहयोगी छात्रा अपने दोस्त के यहां रुकने चली गई। अगले दिन जब घर लौटी और सहेली का कमरा खोलने की कोशिश की अंदर से कोई आवाज ही नहीं आई। किसी अनहोनी की आशंका को भांप सहयोगी छात्रा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। हाल ही में शादी के बाद एकाएक घटी इस घटना से सभी हैरान हैं। छात्रा के परिजनों को दिनेशपुर बुलवा लिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, सहयोग छात्रा से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: girls hanging in room Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More