खेल महाकुंभ में शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत खेल महाकुंभ में शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
 
पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में दीपक कश्यप (अंडर-14 हाइ जंप), मयंक नेगी (अंडर-17 शॉट पुट), मोहित कुमार (अंडर-17 1500 मी० रेस), चेतना नैनवाल (अंडर-17 100मी० रेस), रुपाक्षी दादावत (अंडर-17 शॉट पुट), रुपाक्षी दादावत (अंडर-17 डिस्कस थ्रो), रोहित जोशी (अंडर-17 डिस्कस थ्रो), देवेश सिंह, हिमांशु देवराड़ी, आयुष सिंह, करन भट्ट (4*100मी० रिले रेस) ने गोल्ड मेडल मेडल जीतकर अगले चरण की प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान पक्का किया। दीपक कश्यप (अंडर-14 600मी० रेस), मोहित कुमार (अंडर-14 60मी० रेस), आयुष सिंह (अंडर-17 शॉट पुट), गरिमा फर्त्याल (अंडर-17 लॉन्ग जंप) ने सिल्वर मेडल जीते। रोहित जोशी (अंडर-17 शॉट पुट), गरिमा फर्त्याल (अंडर-17 800मी० रेस), देवेश सिंह (अंडर-17 400मी० रेस), ललित सिंह घुगत्याल (अंडर-17 100मी० रेस), करण भट्ट (अंडर-17 200मी० रेस) ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किये। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित अंडर 14 वॉलीबाल (बालिका), अंडर 14 वॉलीबाल (बालक), अंडर 14 खो-खो (बालक),  अंडर 17 वॉलीबाल (बालिका) में शैमफोर्ड स्कूल की टीमें विजेता रही। अंडर 14 खो-खो (बालिका) में शैमफोर्ड स्कूल की टीम उप विजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
 
विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी खिलाडियों एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Khel Mahakumbh Students of Shamford School hoisted the flag Students of Shamford School hoisted the flag in Khel Mahakumbh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा को राहत की सांस : सुप्रीम कोर्ट में रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई अब 3 फरवरी 2026 को

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के बहुचर्चित मामले की सुनवाई अब शीतकालीन अवकाश के बाद 3 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले सुनवाई की तारीख 16 दिसंबर तय थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर नई तारीख आने के बाद मामला एक बार फिर आगे खिसक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में किया जमकर हंगामा, स्थिति बिगड़ती देख शहर में धारा 163 लागू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता खटीमा। शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर हंगामा करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की और एक दुकान में आग भी लगा दी।हालात को काबू […]

Read More
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटाने गईं नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पर कब्जाधारको ने किया पथराव, निगम की जेसीबी मशीन का टूटा शीशा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हीरानगर वार्ड संख्या – 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के […]

Read More