हल्द्वानी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, उत्तराखंड (शाखा हल्द्वानी) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर भेंट की।उन्होंने राज्य के पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की।
शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि वर्ष 2021 में घोषित राज्य स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत आज तक अधिकांश पेंशनर्स एवं उनके आश्रित नियमित मासिक अंशदान कटौती के बाबजूद भी स्वास्थ्य की सुविधाओं के लाभ से वंचित हैं। कई पेंशनर्स के इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके क्लेम लंबे समय तक पेंडिंग है। पेंशनर्स ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और संबंधित विभागों से निरंतर शिकायतों के बावजूद बीते चारवर्षों में कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है, जिससे वृद्धावस्था में उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक हृदयेश ने शिष्टमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इन विषयों को वे प्राथमिकता के आधार पर आगामी विधानसभा सत्र में पूरी मजबूती के साथ उठाएँगे। उन्होंने कहा “जिन वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राज्य की सेवा में समर्पित किया है, उनके अधिकारों की रक्षा एवं समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।” विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि वे पेंशनर्स से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु सरकार पर आवश्यक दबाव बनाएंगे और सदन में इन मुद्दों को पुरज़ोर तरीके से उठाएँगे।
इस दौरान लीलाधर पांडे, विजय तिवारी, नवीन जोशी, जगदीश खोलिया, लक्ष्मण सिंह गोनिया, श्री रमेश चंद पांडे तथा भुवन चंद पांडे आदि उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]