एसआईआर अभियान में सामने आये हैरान करने वाले आंकड़े

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची की गहन जांच में उम्र, पारिवारिक विवरण और पहचान संबंधी बड़ी संख्या में ऐसी विसंगतियां मिली हैं, जिन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

जांच के दौरान देहरादून जिले में 28,637 ऐसे मतदाता मिले, जिनकी उम्र और उनके माता-पिता की उम्र के बीच 15 वर्ष से भी कम का अंतर दर्ज है। वहीं 16,351 मामलों में माता-पिता और संतान की उम्र में 50 वर्ष से अधिक का अंतर पाया गया। इसके अलावा 13,527 मतदाताओं के रिकॉर्ड में दादा-दादी या नाना-नानी और मतदाता की उम्र के बीच 40 वर्ष से भी कम का अंतर दर्ज मिला। अधिकारियों के अनुसार ये आंकड़े संकेत देते हैं कि वर्षों तक मतदाता सूची में दर्ज कई रिकॉर्ड का समुचित सत्यापन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद देहरादून जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। पहले जिले में 13,76,813 मतदाता दर्ज थे, लेकिन सत्यापन के बाद 1,86,008 नाम सूची से हटा दिए गए, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 11,90,805 रह गई।हटाए गए नामों में 18,538 मृतक मतदाता, 50,287 सत्यापन के दौरान अनुपस्थित मतदाता, 1,00,477 दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता, 2,585 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने कहीं और अपना नाम दर्ज कराया था, जबकि 14,121 नाम अन्य कारणों से हटाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

एसआईआर के दौरान केवल उम्र संबंधी ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और पहचान संबंधी कई अन्य विसंगतियां भी सामने आईं। जांच में 24,741 ऐसे मामले मिले, जहां एक ही व्यक्ति के नाम से छह से अधिक मतदाता जुड़े हुए पाए गए। वहीं 32,419 मामलों में परिवार के मुखिया और मतदाता की उम्र के बीच नौ महीने से भी कम का अंतर दर्ज मिला। इसके अलावा 1,71,212 मतदाताओं के नामों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां पाई गईं, जबकि 1,52,270 मतदाताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अपनी मैपिंग तक नहीं कराई थी। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि जिले के 3,95,868 मतदाता रिकॉर्ड किसी न किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति से प्रभावित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

निर्वाचन विभाग का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने मृतक, स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं की पहचान करने के साथ-साथ मतदाता सूची में वर्षों से चली आ रही डेटा एंट्री, पारिवारिक विवरण और उम्र संबंधी गंभीर खामियों को भी उजागर किया है। विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं और रिकॉर्ड में मौजूद त्रुटियों का भी सुधार करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad SIR campaign Surprising figures Surprising figures revealed in SIR campaign uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More