शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारेाह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में यूके आर एण्ड वी स्क्वाड्रन पंतनगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने शिरकत की। कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने द्वारा नई कैबिनेट को विधिवत पद, गोपनियता एवं कर्तव्यनिष्ठता की शपथ दिलाई गई। 

कैबिनेट में कक्षा बारहवीं के छात्र दीपक भट्ट को हेड बॉय, कक्षा बारहवीं की छात्रा अंजली अधिकारी को हेड गर्ल के रूप में शपथ दिलाई गई। कक्षा बारहवीं के छात्र केतन सिंह बोरा स्पोर्ट्स कैप्टन, दीक्षित पांडे स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, मयंक नेगी कल्चरल हेड तथा प्रकृति पाठक ने लिटरेरी हेड के रूप में शपथ ग्रहण की। गोल्ड हाउस से कैप्टन सौम्य कविदयाल, वाइस कैप्टन तान्या सिंह, ग्रीन हाउस से कैप्टन लोकेश पांडे, वाइस कैप्टन स्वीकृति विश्वकर्मा, रेड हाउस से कैप्टन कमल कबड़वाल, वाइस कैप्टन तनुजा बिष्ट और ब्लू हाउस से हर्षित भट्ट कैप्टन तथा भावना ने वाइस कैप्टन के रूप में अपना पदभार संभालते हुए शपथ ग्रहण की। कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने स्कूल कैबिनेट के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल में राष्ट्रीयता की भावना का होना आवश्यक है ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप देश का भविष्य हैं आपके नेतृत्व कौशल को देखते हुए आप इस पद पर चयनित हुए हैं आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप अपने नेतृत्व कौशल से अपने स्कूल, समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की बातों का सम्मान और उनकी आज्ञा का पालन करना है।  कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन पर बल दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कर कमलों द्वारा कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर, स्कूल चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बच्चों को पद पट्टिकाएं प्रदान की एवं बैज लगाए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford school Swearing in ceremony of school cabinet held at Shamford Senior Secondary School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More