देहरादून।सूचना विभाग देहरादून द्वारा ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “नो फ्यूल डे” की शुरुआत में ही उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी ने अनोखी पहल कर नजीर पेश की।
अक्सर बड़े अधिकारी केवल आदेश जारी करते नजर आते हैं, पर उन पर खुद अमल कम ही देखने को मिलता है। लेकिन शनिवार (आज) अपर सचिव मुख्यमंत्री, सूचना महानिदेशक और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वयं एक अनोखी पहल करते हुए अपनी सरकारी लग्जरी गाड़ी छोड़ साइकिल से दफ्तर पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया। बंशीधर तिवारी का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा बन गया।
देहरादून जैसे तेजी से बढ़ते शहर में ट्रैफिक जाम और बढ़ता प्रदूषण बड़ी समस्या बन चुके हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ अधिकारी का साइकिल से दफ्तर पहुंचना केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का मजबूत संदेश है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]