तांत्रिक ने इलाज के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। यहां युवती ने तांत्रिक पर इलाज के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को किया गिरफ्तार 

यहां जसपुर क्षेत्र की एक युवती ने तांत्रिक पर इलाज के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पिछले समय से परिवारिक व स्वास्थ्य की समस्या से परेशान थी। इसी बीच उसकी मुलाकात तांत्रिक नसीम अहमद से हुई। उसने तांत्रिक को परेशानियों की जानकारी दी। उसने परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया और एक दिन चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि तांत्रिक ने इस दौरान युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।आरोप है कि बीते 13 जनवरी को जब युवती जसपुर बाजार की ओर आई थी तब नसीम ने उसे देखा और जबरदस्ती उसे दुष्कर्म के लिए अपने घर ले जाने की कोशिश करने लगा। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police arrested the accused Tantrik Tantrik raped the girl on the pretext of treatment US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More