बच्चों से अपनी निजी कार धुलवाने के आरोप में शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जूनीधार में तैनात सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को बच्चों से अपनी निजी कार धुलवाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब छात्रों से कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के परिसर में बच्चे शिक्षक की कार धोते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें उस समय पढ़ाई करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, “बच्चों से निजी कार्य कराना बेहद पीड़ादायक व कर्मचारी आचरण नियमावली का खुला उल्लंघन है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), चमोली ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक घनश्याम तिवाड़ी को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, थराली से संबद्ध कर दिया है। साथ ही, मामले की जांच उप शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा थराली को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को सौंपें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Suspension news Teacher suspended with immediate effect for getting his personal car washed by children uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज निलंबन न्यूज बच्चों से अपनी निजी कार धुलवाने का आरोप शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More