परिजनों द्वारा मोबाइल नहीं दिलाने पर किशोरी हाथ की नस काट झूली फांसी के फंदे पर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया तो नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

मुखानी थाना एसओ प्रमोद पाठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार देर शाम उन्हें एक निजी अस्पताल से मामले की सूचना मिली। छात्रा अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में लामाचौड़ निवासी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ किसी काम से आरटीओ ऑफिस जाना था। इसी बीच उनकी 13 वर्षीय बेटी वंशिका मोबाइल की मांग करने लग गई। उन्होंने मोबाइल की जगह पढ़ाई पर ध्यान लगाने की बात कही और घर से चले गए। जब वापस लौटे तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बच्ची के हाथ में नस काटने के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news her hand was cut off suicide news Teenager hanged herself after her family members did not provide her with a mobile phone Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More